मुज़फ्फरनगर: किशोरी को बहला-फुसलाकर घर बुलाने, बुर्का पहनाकर ई-रिक्शा से ले जाने का आरोप, ग्रामीण महिला ने पहचाना तो मचा हंगामा
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव में करीब 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर घर बुलाने और बुर्का पहनाकर ई-रिक्शा से ले जाने का आरोप लगा है। रास्ते में एक ग्रामीण महिला ने किशोरी को पहचान लिया और शोर मचा दिया। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी महिला फरार हो गई। पुलिस ने कहा कि शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।