हुज़ूर: भोपाल नगर निगम की नवनियुक्त आयुक्त संस्कृति जैन ने संभाला कार्यभार
Huzur, Bhopal | Oct 5, 2025 नवनियुक्त नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने रविवार को माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रभारी आयुक्त अंजू अरुण कुमार ने उन्हें पदभार सौंपा। 2015 बैच की आईएएस अधिकारी श्रीमती संस्कृति जैन ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और निगम के कार्य की प्राथमिक जानकारी ली|