हुज़ूर: खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में नाश्ता करने जा रहे युवक को अज्ञात कार ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
Huzur, Bhopal | Oct 5, 2025 भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रीवा निवासी कमलेश यादव, जो पिछले एक साल से खजूरी इलाके में रहकर सरकारी प्रोजेक्ट में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत था, नाश्ता करने होटल जा रहा था। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर अज्ञात कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी|