हुज़ूर: मिसरोद में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों और वीएचपी कार्यकर्ताओं ने न्याय की मांग की
Huzur, Bhopal | Oct 5, 2025 भोपाल के मिसरोद इलाके में शीतल धाम के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों और विश्व हिंदू परिषद (VHP) कार्यकर्ताओं ने बिल्डर व ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाए और मिसरोद थाने के सामने रामधुन का आयोजन कर न्याय की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मजदूर और संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए|