मौजमाबाद: जयपुर ग्रामीण पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान चलाकर 364 स्थानों पर दबिश देकर 122 अपराधियों को किया गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाकर एक विशेष कार्रवाई की गई। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि अभियान के तहत 62 पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया गया जिसमें 278 पुलिस कर्मियों ने विभिन्न थाना इलाकों के 364 स्थान पर दबिश देकर 122 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।