मुरैना नगर: डोमपुरा के पास प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
मुरैना के डोमपुरा के पास प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आज दोपहर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।यहाँ गुलाल और फूलों की होली खेलकर भाई बहनों ने आध्यात्मिक रंग में रंगने का अनुभव किया।ब्रह्माकुमारी की संचालिका का 49वां समर्पण समारोह दिवस भी मनाया,जिसमें बच्चों द्वारा राधा कृष्ण के रूप में सजकर सुंदर और मनमोहक प्रस्तुति दी गई।