सहजनवा: घघसरा में मेडिकल स्टोर में बिना डिग्री के चल रहा अल्ट्रासाउंड सेंटर, ठर्रापार स्वास्थ्य अधीक्षक ने मामले को लिया संज्ञान
गोरखपुर जिले के घघसरा क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर का पता चला है। सिंह मेडिकल स्टोर के नाम से चल रहे इस केंद्र का संचालक न तो मेडिकल डिग्री धारक है और न ही उसके पास अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने का लाइसेंस है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार के अधीक्षक डॉ. सतीश सिंह ने मामले का संज्ञान लिया है।