सहजनवा: बड़गो में सांप के काटने से महिला की मौत, बिस्तर से उतरते समय पैर के नीचे था सांप, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम
सहजनवां तहसील क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई। पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़गो की रहने वाली 35 वर्षीय अनिता देवी की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना शनिवार की सुबह की है। अनिता देवी जब बिस्तर से उठीं और पैर नीचे रखा, तब वहां पहले से मौजूद सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर घर के लोग एकत्र हो गए।