पलिया: पलिया पुलिस ने 1.25 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया
लखीमपुर खीरी की पलिया पुलिस ने दुधवा मार्ग से 27 वर्षीय शातिर हिस्ट्रीशीटर अनमोल गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.25 करोड़ रुपये मूल्य की 610 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) और एक यामाहा बाइक बरामद की गई है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ गैंगस्टर और NDPS एक्ट समेत 10 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।