सरधना: मोहल्ला शिव शक्ति नगर में दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, पीड़ित ने तीन के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
सरधना। थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवशक्तिनगर में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। मोहल्ला निवासी एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्