भिवानी: युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव धीरज सिंह ने शहर में पानी व्यवस्था सही नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर फूंका पुतला
इस दौरान युवा कांग्रेस नेता धीरज सिंह के नेतृत्व में स्थानीय रोहतक गेट पर वर्तमान सरकार का पुतला फूंका गया।उनका कहना था कि सरकार समय रहते पानी की व्यवस्थाओं को दुरूस्त करे,नहीं तो 36 बिरादरी को लेकर सड़कों पर उतरने का काम युवा कांग्रेस करेगी।इसके साथ ही उन्होंने राव दान सिंह के घर ईडी की रेड को लेकर कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रही है।