भिवानी: जिला प्रशासन ने गांव नवा और धिराणा कलां से हटवाए अवैध कब्जे, ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ सोमबीर कादयान मौजूद रहे
जिला प्रशासन अवैध कब्जा हटाने को लेकर ठोस कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में प्रशासन द्वारा गांव नवा और धिराणा कलां में अवैध कब्जे हटाए गए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ सोमबीर कादयान ने पुलिस बल की मदद से अवैध कब्जे हटवाने की कार्रवाई की। पुलिस सहायता से नवा में गली का निर्माण शुरु कर दिया गया है और धिराणा कलां में अवैध कब्जे हटवाकर दो रास्ते खुलवाए गए हैं।