भिवानी: मांगों को लेकर हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ के आह्वान पर कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी रही जारी, आमजन परेशान
विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत्त भारतीय मजदूर संघ से संबंधित हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ पिछले करीबन एक वर्ष से लगातार सरकार को उनकी मांगों के प्रति चेताने का काम कर रहे है। लेकिन सरकार कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज की मांगों के प्रति कुंभकरणीय नींद में सोई हुई है। जिसके चलते कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज को मजबूरीवश अनिश्चितकालीन हड़ताल की राह अपनानी पड़ी।