भिवानी: भाजपा नेता श्याम सुंदर सनातनी ने राजगढ़ के ग्रामीणों को बताई भाजपा की नीतियां व सुनी समस्याएं
भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का उनके घर-द्वार पर जाकर ही समाधान करने के उद्देश्य से भाजपा नेता श्याम सुंदर सनातनी द्वारा इन दिनों जनसंपर्क के साथ-साथ जनसमस्याएं सुनने का अभियान भी चलाया हुआ है। जिसके तहत वे रोजाना विभिन्न कॉलोनी व गांवों में जाकर नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए उनके समाधान करवाने का प्रयास किया