भिवानी: नूनसर जोहड़़ इलाके में गलियों में खुले गड्डों पर लोगों का फूटा गुस्सा,चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने मौके पर अधिकारियों को बुलाया
बुधवार को नूनसर जोहड़़ इलाके के लोगों ने पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा पाइप लाइन डालने के बाद खुले छोड़े गड्डों को लेकर जमकर बवाल काटा। मौके पर पहुंचकर नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने लोगों को शांत किया और मौके पर पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को बुलाकर अधूरे कार्य को फिर से शुरू करवाया।