रामगंजमण्डी: चेचट पुलिस ने अवैध देशी शराब के 108 पव्वों के साथ 2 आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार
रामगंजमंडी के चेचट थाना पुलिस ने रविवार शाम करीब 4 बजे अवैध देशी शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को अवैध देशी शराब के 108 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में गिरफ्तार आरोपी जीशान चेचट के सालेड़ा का निवासी है तो वही लक्ष्मण गुर्जर राजूखेड़ा का रहने वाला है। जिन्हें पुलिस ने अलग अलग स्थानों से पकड़ा है।