रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार किया, जागरण से लौट रही वृद्धा से दुष्कर्म कर 4 महीने से फरार आरोपी
रामगंजमंडी पुलिस ने एक वृद्धा के साथ दुष्कर्म के मामले में 4 माह से फरार चल रहे आरोपी को शनिवार शाम करीब 5 बजे जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरज्ञान गुर्जर पर एक हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक सूजीत शंकर के अनुसार, यह मामला 27 सितंबर 2024 को थाना रामगंजमंडी में दर्ज किया गया था।