रामगंजमण्डी: सुकेत में अज्ञात चोरों ने 5 माह पहले खरीदी गई कार की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
रामगंजमंडी के सुकेत में चोरों ने रविवार अल सुबह करीब 4 बजे एक नई स्कॉर्पियो एस इलेवन कार चोरी कर ली। चोरों की यह करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में पीड़ित जमील हनोतिया ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सुबह करीब 10 बजे थाने पहुँचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद से ही पुलिस छानबीन कर रही है।