नदबई: झौरोल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, भरतपुर ले जाते समय हुई मौत
नदबई के गांव झौरोल के पास गुरुवार शाम को हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की भरतपुर रेफेर करने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। गांव कटारा निवासी 35 वर्षीय कुलदीप अपनी बाइक से खेत पर जा रहा था। इसी दौरान झौरोल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।