रफीगंज: रफीगंज के ठकुरार गांव में जमीन विवाद ने बढ़ाया तनाव, जांच की मांग की गई
रफीगंज प्रखंड के ढोसिला पंचायत अंतर्गत ठकुरार गांव में इन दिनों जमीन को लेकर गंभीर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिन जमीनों की केवाला (रजिस्ट्री) में प्लॉट संख्या अंकित नहीं है, उन पर भी अंचल कार्यालय द्वारा रसीद में प्लॉट नंबर दर्ज कर दिया जा रहा है। शुक्रवार रात्रि 8:00 बजे थाना अध्यक्ष ने बताया की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।