अररिया: माधोपारा में ससुराल पक्ष के लोगों ने एक महिला को मारपीट कर किया घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | May 1, 2025 बैरगाछी माधोपारा वार्ड संख्या 04 में ससुराल पक्षों के लोगों ने एक महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में गुरुवार को दोपहर 2 के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल महिला माधोपारा वार्ड संख्या 04 निवासी दिलशाद की पत्नी जुमनी बताई जा रही है.