कोंडागांव: जिले में आंधी तूफान से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
13 मई को मिली जानकारी अनुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आंधी तुफान और बारिश से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षति का तत्काल आंकलन करें और उचित राहत पहुंचाएं। जिन परिवारों के घर पूरी तरह उजड़ गए हैं, तत्काल सामुदायिक स्थानों पर उनके ठहरने की व्यवस्था करें।