कोंडागांव: आंधी तूफान से प्रभावित परिवार से मिलने माकड़ी पहुंची कोंडागांव विधायक, पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के दिए निर्देश
रविवार को आए आंधी तूफान से कोंडागांव जिले के माकड़ी क्षेत्र में काफी नुकसान पहुंचा है। 13 मई को कोंडागांव विधायक लता उसेंडी माकड़ी पहुंचकर प्रभावित क्षेत्र के पीड़ितों से मिली। पेड़ गिरने के चलते कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं कई घरों के एडब्वेस्टर सीटें भी उखड़ गई है। विधायक लता उसेंडी ने पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।