कांकेर शहर से सटे कोकापुर गांव में शादी के दौरान गजब तमाशा हो गया.स्टेज में दूल्हा-दुल्हन टिकावन की रस्म कर रहे थे. तभी मुंह में स्कार्फ बांधे एक लड़की स्टेज पर आई और दूल्हे का हाथ पकड़ कर उसे वहीं से ले गई. गांववालों ने जब पूछताछ की तो पता चला कि वह लड़की कोई और नहीं बल्कि दुल्हे की गर्लफ्रेंड है।