कोंडागांव: बच्चों की बीमारी के चलते चर्च जाने वाली महिला ससुराल से हुई बेदखल, कोंडागांव नगर के जामकोट पारा वार्ड का मामला
कोंडागांव जिला मुख्यालय से आज 13 मई को एक मामला सामने आया है। जहां चर्च जाने के चलते एक महिला को उनके ससुराल ने घर से बेदखल कर दिया है। बताया जा रहा है रमिला कोर्राम नामक महिला अपने दो बच्चों की सांस की बीमारी के चलते चर्च जाना शुरू की जहां कथित तौर पर उनके बच्चों के सेहत पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ा है जिससे वह ईसाई धर्म अपनाना चाहती है।