कोंडागांव: ग्राम कबोंगा में पेड़ गिरने से तीन मवेशियों की दबकर हुई मौत, पशु मालिकों ने थाने में दी सूचना
13 मई को कोंडागांव सिटी कोतवाली पहुंचे कबोंगा गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी है की कल हुए आपदा में उनके घर के मवेशीयों की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार कबोंगा निवासी ढोल मंडावी की एक भैंस पीपल के पेड़ गिरने से दबकर मर गई। वहीं सरगी पेड़ गिरने से शंकर नेताम के दो बैलों की मौत हुई है। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा सिटी कोतवाली में दी गई है।