जगदलपुर: स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए नगर निगम जगदलपुर को मिले 10 नए मिनी टिप्पर वाहन, महापौर ने की पूजा-अर्चना
नगर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए आज मंगलवार दोपहर 3 बजे नगर निगम जगदलपुर को 10 मिनी टिप्पर प्राप्त हुई। जिससे कि शहर के वार्डों में कचरा संग्रहण में अब आसानी होगी। इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे, निगम स्पीकर खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, योगेंद्र पाण्डेय, राणा घोष, श्वेता बघेल, कलावती कसेर. मौजूद रहे।