कलेर: मेहंदिया में सर्पदंश से पत्रकार की पत्नी का निधन, नेता व समाजसेवी शोकाकुल परिवार से मिले
Kaler, Arwal | Sep 10, 2026 प्रभात खबर के पत्रकार सत्येंद्र कुमार की पत्नी का सर्पदंश के बाद एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। बुधवार को समाजसेवी मुना शर्मा, भाजपा नेता रविकांत शर्मा, भानु शर्मा, अरुण यादव, मनोज यादव, रामानंदन यादव, कलेर भाग-1 की जिला परिषद सदस्य अमृता रानी समेत अन्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की