बागपत: सीडीओ अनिल कुमार ने जिला अस्पताल की मोर्चरी का निरीक्षण किया, साफ-सफाई के दिए निर्देश
Baghpat, Bagpat | Apr 25, 2026 बागपत में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार ने शनिवार को करीब दोपहर 2:30 बजे जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस और मोर्चरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी और अव्यवस्थाओं पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिसर में नियमित साफ-सफाई और स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पोस्टमार्टम कक्ष, उपक