नौगावां सादात: नौगांवा थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी महिला पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
ईसापुर निवासी ओमवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 4 मार्च की शाम करीब 5 बजे बिन्द्रेश, उसका बेटा आशुतोष और कमल सिंह उर्फ कमलू उनके घर के बाहर हंगामा कर रहे थे। ओमवती ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस मारपीट में ओमवती के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।