बालोद: ग्राम बुंदेली में श्रीराम कथा का हो रहा आयोजन, कथा पंडाल में भक्ति भाव के साथ श्रवण करने पहुंच रहे हैं श्रद्धालु
Balod, Balod | Feb 4, 2024 बालोद जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बुंदेली में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक राजन जी महाराज के श्रीमुख से श्री रामकथा एवं कथा भजन श्रवण कर श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे हैं। वहीं कथा प्रसंग में माता सती के त्याग का वर्णन करते हुए कहा कि शिव जी ने माता सती का त्याग करते हुए तपस्या में लीन हो गए और सत्यासी हजार साल लगातार तपस्या में लीन रहे।