लालगंज: गोपालपुर ठेकमा गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से पशुशाला में लगी आग, तीन बकरियां जलकर मरीं
आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के गोपालपुर ठेकमा गांव निवासी राजेश यादव पुत्र बहादुर यादव के पशुशाला में रात को बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई । देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग से पशुशाला में बंधी तीन बकरियां जलकर मर गई । जबकि चार बकरी और एक बछिया झुलस गई । ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया ।