बांसवाड़ा: चुली पाड़ा में पति-पत्नी के विवाद के बाद पत्नी मायके गई, व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, शव को मोर्चरी में रखा गया
कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के चुली पाड़ा गांव में घरेलू विवाद के चलते व्यक्ति के द्वारा फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम 5 बजे परिजनों ने बताया कि बादर सिंह पुत्र जोगी, निवासी चुली पाड़ा के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।