बांधवगढ़: जॉब प्वाइंट करियर एकेडमी कम्प्यूटर कालेज के विद्यार्थियों को सीएमओ ने कराया प्रसंस्करण इकाई लगवारी का भ्रमण
नगर पालिका परिषद उमरिया द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में जनभागीदारी तथा सम्पूर्ण स्वच्छता हेतु अभियान चलाया जा रहा है। CMO उमरिया किशन सिंह ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जॉब प्वाइंट करियर एकेडमी कम्प्यूटर कालेज के छात्र छात्राओं को प्रसंस्करण इकाई लगवारी का भ्रमण कराया । छात्रों को सूखे एवं गीले कचरे के प्लांट की जानकारी प्रदान की गई।