बांधवगढ़: जिले के जनजातीय ग्रामों के समुचित विकास हेतु कार्य योजना तैयार करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
प्रधानमंत्री जन जातीय ग्राम उत्थान अभियान के तहत जन जातीय ग्रामों के समुचित विकास हेतु कार्य योजना तैयार करनें के कलेक्टर उमरिया धरणेन्द्र कुमार जैन ने निर्देश दिए है. सभी विभाग अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की कार्य योजना तैयार करना सुनिश्चित करें।अभियान के तहत जन जातीय बाहुल्य ग्रामों में रहने वाले लोगों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाए।