बांधवगढ़: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिले की सभी सहकारी समितियों में की गई सफाई
स्व्च्छता ही सेवा अभिान के तहत उमरिया जिले के समस्त सहकारी समितियों में साफ सफाई जारी है. स्वच्छता पखवाडे में शासन प्रशासन के साथ साथ जन मानस भी आगें आकर जन सहभागिता निभा रहा है । स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उमरिया जिले की समस्त लैम्पस , सहकारी समितियो में अधिकारियों, कर्मचारियों व्दारा साफ सफाई की गई एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया ।