बांधवगढ़: उमरिया के वार्ड नंबर 6 में मोहल्ला सभा का आयोजन, स्वच्छता की जानकारी दी गई
मुख्य नगर पालिका अधिकारी किशन सिंह ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया । इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 6 में मोहल्ला सभा कर वार्ड वासियों को स्वच्छता हेतु जागरूक किया गया तथा घर में कचरे को स्रोत पृथकीकृत करने के लिए प्रेरित किया गया।नागरिकों को गीले कचरे की घर में खाद बनाने की विधि समझाई गई।