बांधवगढ़: कलेक्टर की अध्यक्षता में शासकीय पॉलिटेक्निक उमरिया की जन भागीदारी समिति की बैठक कलेक्टर सभागार में हुई संपन्न
कलेक्टर की अध्यक्षता में शासकीय पालीटेक्निक उमरिया की जन भागीदारी समिति की बैठक कलेक्टर सभागार उमरिया में संपन्न हुई है।बैठक में पालीटेक्निक महाविद्यालय में शिक्षा एवं संसाधनों के विकास हेतु 65 लाख रूपये के कार्यों का अनुमोदन किया गया।बैठक में कार्यपालन यंत्री लोनिवि जी आर गायकवाड, प्राचार्य शासकीय आईटीआई वी एन वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।