शाहबाद: बासित नगर गांव में दो पक्षों की महिलाओं के बीच हुई मारपीट, एक महिला हुई घायल व दी गई तहरीर
वासित नगर में महिलाओं में आपस में लात- घूंसे एवं डंडे चलने का मामला प्रकाश में आया। घायल महिला के पति ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। महफूल पुत्र सेवाराम ने बताया कि उसकी पत्नी घर पर अकेले थी पड़ोस की बबली पत्नी सुनील ने अपनी मां के साथ मिलकर उसे लात एवं घूसों से पीटा। जिससे उसे काफी चोटें आईं।