पालीगंज: पालीगंज ब्लॉक के पास से सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक पिकअप पर लदे 35 बोरी चावल को किया बरामद
Paliganj, Patna | Jul 15, 2024 पालीगंज ब्लॉक के पास से पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक पिकअप को बरामद किया है। पकड़े गए पिकअप पर से पुलिस ने 35 बोरी चावल बरामद किया है। पुलिस पिकअप और चावल की बोरियों को बरामद कर उचित कार्रवाई के लिए जुटी हुई है। इस मामले में पालीगंज एसडीओ अमनप्रीत सिंह ने कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि चावल कहां से किसके लिए जा रही थी। जिसकी जांच की जा रही है।