पालीगंज: पियरपूरा थाना के परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
Paliganj, Patna | Jul 13, 2024 पालीगंज के पियरपुरा थाना के परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष कृष्ण कांत यादव ने किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष ने बैठक में शामिल लोगों से मोहर्रम पर्व सोहर्दपूर्ण, भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कोई भी उपद्रव या हुड़दंग करते पकड़ता है तो पुलिस उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेगी।