पालीगंज: चिकसी गांव के पास बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही एक महिला हुई घायल, इलाज जारी
Paliganj, Patna | Jul 14, 2024 पालीगंज के चिकसी गांव के पास बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही एक महिला घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए लोगों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पार कर रही महिला को बाइक सवार टक्कर मारकर फरार हो गया। इस दुर्घटना में महिला कविता देवी घायल हो गई।