पालीगंज: अकबरपुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर हुए मारपीट के दौरान एक युवक हुआ घायल
Paliganj, Patna | Jul 12, 2024 पालीगंज के अकबरपुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट के दौरान एक युवक घायल हो गया। मारपीट के दौरान घायल हुए युवक को इलाज के लिए लोगों के सहयोग से निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट हुई। जिसमें मोनू कुमार नामक युवक घायल हो गया।