पालीगंज: तोरणी गांव में किसान चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन, किसानों को फसलों से संबंधित दी गई जानकारी
Paliganj, Patna | Jul 14, 2024 पालीगंज के तोरणी गांव में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसान चौपाल कार्यक्रम में फसलों से संबंधित जानकारियां किसानों को दी गई। इस मौके पर पंचायत कोऑर्डिनेटर अरुण कुमार सिंह ने किसानों को कम खर्चे में ज्यादा उपज के तकनीक और फसलों में लगने वाली बीमारी से बचाव के बारे में बताया। साथ ही समय-समय पर दवा छिड़काव के बारे में जानकारी दी।