पालीगंज: चकिया गांव के पास किसानों ने आहार में पटवन का पानी नहीं आने से नाराज होकर की सड़क जाम
Paliganj, Patna | Jul 13, 2024 पालीगंज के चकिया गांव के पास आहार में पटवन के पानी नही आने से नाराज होकर किसानों ने सड़क को जाम कर दिया। किसानों ने सड़क को जाम करते हुए स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ विरोध जताया। सड़क जाम के कारण लोग घण्टो परेशान रहे। सूचना पर पालीगंज एसडीओ अमनप्रीत सिंह मौके पर पहुंचकर लोगों को भरोसा देते हुए सड़क से हटाया। तब जाकर सड़क पर यातायात शुरू हुई।