चेहराकलां: चेहराकला के उच्च माध्यमिक विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग, कंप्यूटर लैब जलकर राख, दमकलकर्मी ने पाया काबू
चेहराकला प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय चेहराकला में शनिवार को 10 बजे दिन में बिजली के शॉट सर्किट से कम्प्यूटर लैब लगी आग, लैब में रखा कंप्यूटर सेट अलमारी कुर्सी टेबल एवं पुस्तकालय का सामान सहित लाखों का सामान जलकर हुआ राख, महुआ एवं गोरौल थाना से दमकल कर्मी घटना स्थल पर पहुंच ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया काबू।