महाशिवरात्रि के अवसर पर कटहरा थाना क्षेत्र बकसामा गांव में मंदिर में शिविलिंग स्थापना को लेकर शनिवार को 11 बजे दिन में गाजेबाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 551 कुमारी कन्या एवं महिलाएं शामिल हुई। आचार्य के मंत्र उच्चारण के साथ कलश में जल भर गया।