मुज़फ्फरनगर: ग्राम खुडडा के पोलिंग बूथ का SSP अभिषेक सिंह ने किया निरीक्षण, तैयारी की समीक्षा कर संबंधित अधीनस्थों को दिए निर्देश
जनपद मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह ने छपार क्षेत्र के ग्राम खुडडा में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय व उच्च माध्यमिक विद्यालय पर बने पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा मतदान केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने, CCTV कैमरो की दशा व दिशा सही करने, मतदान केंद्र और अन्य क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी रखने सहित निर्देश दिए।