खलीलाबाद: उमरी खुर्द में जांच के दौरान मारपीट, प्रधान व पूर्व प्रधान सहित कई लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
उमरी खुर्द गांव में वित्तीय अनियमितता की जांच के दौरान ग्राम प्रधान जगदीश चौधरी, पूर्व प्रधान पूरन यादव और शिकायतकर्ता पक्ष के बीच विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। पूर्व प्रधान ने करीब 2.56 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया था। जांच टीम के पहुंचने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों पर समान धाराओं में मुक़दमा दर्ज किया