हरिद्वार: दक्षिण काली मंदिर में युवती को प्रवेश से रोका, सुरक्षाकर्मियों और पुजारियों ने अमर्यादित कपड़े पहनने का लगाया आरोप
चंडीघाट स्थित दक्षिण काली मंदिर में प्रवेश कर रही युवती को सुरक्षाकर्मियों और पुजारियों ने रोक लिया। दरअसल मंदिर में अमर्यादित वस्त्र पहन कर प्रवेश करने पर प्रतिबंध है। इस दौरान मंदिर के गेट पर हंगामा भी हुआ, आखिरकार युवती को वापस जाना पड़ा। युवती टीशर्ट और नेकर में थी, घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।